फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...जल्द ओडीएफ होगी कर्णप्रयाग नगर पालिका !

...जल्द ओडीएफ होगी कर्णप्रयाग नगर पालिका !

Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
...जल्द ओडीएफ होगी कर्णप्रयाग नगर पालिका !

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्रामीण के बाद अब शहरी कस्बों को भी जल्द ओडीएफ (खुले में शौच मुुुुक्त) किए जाने की तैयारी है। नगर पालिका प्रबंधन की ओर से नगर को खुले में शौच मुक्त के लिए सार्वजनिक और व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। खुले में शौच करने पर पालिका ने 5000 रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा है। यही नहीं खुले में पालतू जानवरों की गंदगी न फैले इससे निजात दिलाने के लिए भी पालिका कोई प्रावधान की तैयारी में है।

पालिका सात वार्ड सहित बाजार से जुड़े कस्बों में सार्वजनिक शौचालय बनाने की तैयारी में है। पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती का कहना है कि पालिका की ओर से नगर मे 9 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है जबकि 4 निर्माणाधीन हैं। यही नहीं खुले में शौच मुक्त करने के लिए सरकार की ओर से आठ हजार रुपये की प्रति शौचालय की प्रोत्साहन राशि की मदद से 300 व्यक्तिगत शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 292 शौचालयों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। खुले में शौच करने पर अब 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed