फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहारनपुर को उतराखंड में शामिल करने की हुई शुरुआत

सहारनपुर को उतराखंड में शामिल करने की हुई शुरुआत

Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर को उतराखंड में शामिल करने की हुई शुरुआत
ब्यूरो/ऋषिकेश। सहारनपुर के लोग उत्तराखंड में मर्ज होना चाहते हैं, तो इसका मतलब उत्तराखंड राज्य की सरकार सही दिशा में काम कर रही है। जब आदमी कहीं जुड़ता है, तो इसका मतलब उस जगह का विकास और शांति व्यवस्था ठीक होना होता है। सहारनपुर के विलय के लिए लंबी करसत करनी होगी, लेकिन इसे शुरुआत कहा जा सकता है। बृहस्पतिवार को ढालवाला में स्थापित गंगा वाटिका के लोकार्पण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। अग्रवाल ने कहा कि सीएम ने यह बात उस समय से जोड़कर कही है, जब सहारनपुर के लोग पहले भी उत्तराखंड में आने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि सहारनपुर के लोग यदि उत्तराखंड में आना चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि उत्तराखंड के लोग सौभाग्यशाली हैं। कहा कि हमारे राज्य की सरकार ठीक दिशा में काम कर रही है। राज्य में डेवलपमेंट बहुत अच्छा हो रहा है। जब आदमी कहीं जुड़ता है, तो इसका मतलब वहां डेवलपमेंट भी है और सुख-शांति भी है। कहा कि सहारनपुर जिले के विलय के लिए बहुत लंबी कसरत करनी होगी, लेकिन हम इसे शुरुआत कह सकते हैं।
विज्ञापन


76 गांवों के विलय पर वन मंत्री कायम
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के उत्तराखंड से सटे 76 गांवों के विलय की बात पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत आज भी कायम हैं। उन्होंने गंगा वाटिका में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड मूल के 80 प्रतिशत लोग इन गांवों में हैं। इनमें सर्वाधिक सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार में भी इस बात को उठाया था। कहा कि मैंने उन गांवों की लड़ाई को लगातार जारी रखा है और वह गांव उत्तराखंड में जरूर आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड रास नहीं आ रहा तो सहारनपुर जाएं सीएम
ऋषिकेश। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने मुख्यमंत्री के सहारनपुर जिले को उत्तराखंड में विलय को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कहा कि मुख्यमंत्री को उत्तराखंड रास नहीं आ रहा है, तो वह सहारनपुर ही चले जाएं। कहा कि उत्तर प्रदेश की एक इंच जमीन भी उत्तराखंड में शामिल नहीं होने दी जाएगी। सीएम को बयान पर राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed