{"_id":"5a8f26854f1c1b2d068b8293","slug":"151933116710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार शांतिकुंज का चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार शांतिकुंज का चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। शांतिकुंज प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार की ओर से तीर्थनगरी में चार दिवसीय वृहद पुस्तक मेला विधिवत शुरू हो गया। पुस्तक मेले में शांतिकुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा रचित 3200 पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मेले में शिरकत की और अपने पसंद की आध्यात्मिक साहित्य की पुस्तकों की खरीदारी की। बृहस्पतिवार को गायत्री परिवार की ओर से त्रिवेणीघाट स्थित सत्संग हॉल में आयोजित पुस्तक मेले का महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती व कात्यायनी मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मेले में शांतिकुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखी गई 3200 पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
इस अवसर पर रामजन्म शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से आचार्य श्रीराम शर्मा की प्रज्ञा पुराण नामक नई पुस्तक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें उनके द्वारा व्यक्ति निर्माण और समाज निर्माण का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले के प्रचार प्रसार के तहत प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार की ओर से कूपन वितरित किए गए थे। बताया कि कूपन पर लोगों को आध्यात्मिक पुस्तकों की खरीद पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जा रही है। जबकि अन्य लोगों को 200 रुपये तक की पुस्तकों की खरीद पर 20 फीसदी की रियायत दी जा रही है। इस अवसर पर वीसी पंत, अशोक शर्मा, कुबेरदत्त शर्मा, श्रीधर त्रिपाठी, राजेश्वरी बहुगुणा, रमा त्रिपाठी, महेश्वरी असवाल, रवि शास्त्री, भुवनचंद पंत, गुरुदत्त शर्मा, राजेश्वरी पंत, रामकृष्ण वर्मा, राम चौबे, सतेंद्र वर्मा, जयंत किशोर, नमीता सलूजा आदि मौजूद थे।