{"_id":"5a8dd61e4f1c1ba5268bb7ba","slug":"15192450461-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" टिहरी विस्\nथापितों ने झेला विस्\nथापन का दंश : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी विस् थापितों ने झेला विस् थापन का दंश : प्रेमचंद
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ श्यामपुर। बिहार प्रांत के पटना में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) के भारत प्रक्षेत्र के छठे सम्मेलन में प्रतिभाग कर लौटे क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सम्मेलन में विकास की अवधारणा पर व्यक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक ओर टिहरी के विस्थापितों ने विस्थापन का दंश झेला, तो दूसरी ओर विकास के लिए पूरे देश को बिजली देने में भी अहम भूमिका भी निभाई। बताया कि सम्मेलन में उठाए गए 17 बिंदुओं को वह विधानसभा सत्र में भी रखेंगे।
चार दिवसीय सम्मेलन से लौटे अग्रवाल ने बताया कि उन्हें विकास में संसद की भूमिका विषय पर कहने का अवसर मिला, जिसके तहत अग्रवाल ने सम्मेलन में कार्यपालिका, विधायिका और न्याय पालिका की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य में विकास को लेकर बनाई गई तमाम समितियों मसलन संस्कृति उन्नयन समिति, पर्यावरण समिति आदि के बाबत भी लोगों को अवगत कराया।
विस अध्यक्ष को बनाया 8 राज्यों का कोऑर्डिनेटर
पटना में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल को उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल राज्य का समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।