{"_id":"5a8dd60c4f1c1ba1268bbc0c","slug":"15192450287-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी में यात्राकाल के लिए हो पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी में यात्राकाल के लिए हो पुख्ता इंतजाम
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ ऋषिकेश।संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) में यात्राकाल के लिए मुकम्मल इंतजाम जुटाने के लिए यात्रा प्रशासन संगठन को पत्र भेजा गया, जिसमें संयुक्त रोटेशन कार्यालय में रंगाई पुताई, कैंपस में यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। समिति ने प्रेषित पत्र में बीते साल चारधाम यात्राकाल के दौरान रही अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए यात्रा से पूर्व सभी जरूरी सुविधाएं जुटाने की मांग की है।
चारधाम यात्रा में देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रा प्रशासन संगठन, देहरादून को पत्र प्रेषित किया है। रोटेशन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि संगठन से संयुक्त रोटेशन के कार्यालय में मरम्मत व रंगाई-पुताई का कार्य, कैंपस में पेयजल का प्रबंध व सफाई व्यवस्था जुटाने की मांग की गई है।
समिति की ओर से बताया गया है कि गत वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान साइन बोर्ड की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा था, साथ ही उनके लिए कैंपस में पेयजल व सफाई की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से तीर्थयात्रियों को परेशान होना पड़ा था।