{"_id":"5a8dd5f44f1c1bd34b8ba21b","slug":"151924500418-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निरीक्षक ही करेंगे सर्वहारानगर हादसे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निरीक्षक ही करेंगे सर्वहारानगर हादसे की जांच
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ ऋषिकेश। सर्वहारानगर में ट्रांसफार्मर पर विद्युत लाइन में मरम्मत कार्य करते वक्त करंट लगकर लाइनमैन के झुलसने के मामले की जांच विभाग के विद्युत निरीक्षक करेंगे। ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिवीजन ने इस बाबत शासन को पत्र भेजकर जांच की सिफारिश की है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ पाएगी। विद्युत निरीक्षक एक-दो दिन के भीतर मामले की तहकीकात शुरू कर सकते हैं।
ऊर्जा निगम ऋषिकेश डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह के मुताबिक डिवीजन ने बीते मंगलवार की सुबह सर्वहारानगर में ट्रांसफार्मर पर विद्युत लाइन में मरम्मत के दौरान करंट लगने से झुलसे लाइनमैन चंद्रपाल के मामले की जांच विद्युत निरीक्षक से कराने का निर्णय लिया है। बताया कि खंड कार्यालय से इसके लिए विद्युत निरीक्षक से मामले की जांच कराने को लेकर शासन को बुधवार को पत्र भेज दिया गया है। वह एक-दो दिन के भीतर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
ईई ने बताया कि नियम के मुताबिक इस तरह के हादसों की जांच विद्युत निरीक्षक ही करते हैं। लिहाजा, इसमें डिवीजन स्तर से जांच कराने का कोई कायदा नहीं है। बताया कि डिवीजन बीते मंगलवार की घटना को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। इस प्रकार के हादसों की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। बताया कि करंट लगने से झुलसे लाइनमैन चंद्रपाल की तबियत में अब काफी सुधार है। उन्हें निगम की ओर से उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।