फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईसा ने बिड़ला परिसर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

आईसा ने बिड़ला परिसर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 19 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आईसा ने बिड़ला परिसर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि के पुस्तकालय की स्थिति सुधारने के लिए आंदोलन कर रहे छात्र संगठन आईसा ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया। छात्र संगठन ने 4 सूत्रीय मांग पर पर छात्रों की राय लेते हुए एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर लिए।
बिड़ला परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए आईसा के सदस्यों ने कहा कि गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद भी पुस्तकालयों का ढांचा और स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ। पुस्तकालय की स्थिति सुधारने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता आ रहा है। उनकी मांग जायज होने के बावजूद विवि उनकी मांग लटकाए हुए है, जिसके चलते आंदोलन की जरूरत है। इसके लिए प्रत्येक छात्र के बीच जाकर उनकी सहमति ली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद विवि ने पुस्तकालय में प्रतियोगितात्मक पत्रिकाएं और अंग्रेजी समाचार पत्र मंगवाए थे, लेकिन दो माह बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। उन्होंने सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें उपलब्ध कराने, एक माह के अंदर रीडिंग रूम की व्यवस्था और सुबह आठ से रात आठ बजे तक पुस्तकालय खोलने की मांग की। अभियान में शामिल अतुल सती, शिवानी पांडेय, सुमित रिंगवाल, सुबोध डंगवाल, राहुल राणा, अनिल राज, अजय शाह, सूरज कुमार, पंकज, कपूर सिंह और अंकित ने बताया के अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed