{"_id":"5a761bff4f1c1ba32a8b56d1","slug":"15176900658-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विभाग- बी व डीबीएस स्कूल ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विभाग- बी व डीबीएस स्कूल ने जीते मुकाबले
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग- बी व डीबीएस स्कूल रहे विजेता
-- मुनिकीरेती में दो दिवसीय बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती। खेल निदेशालय उत्तराखंड व जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में मुनिकीरेती में दो दिवसीय अंडर-16 बालक- बालिका वर्ग की बेसबॉल प्रतियोगिता शनिवार को विधिवत शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 15 टीमें शिरकत कर रही हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता का पहला मैच खेल विभाग- बी टीम ने जीत दर्ज कराई। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला मैदान में आयोजित बेसबॉल प्रतियोगिता का सामाजिक कार्यकर्ता सचिन रस्तोगी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर बेसबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पहला मैच विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल व खेल विभाग- बी टीम के बीच खेला गया, जिसमें खेल विभाग बी ने विद्या निकेतन को 6-0 से पराजित कर मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला डीबीएस स्कूल व श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें डीबीएस ने एसपीएन कॉलेज को 4-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग का पहला मुकाबला डीबीएस और विद्या निकेतन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें डीबीएस ने विद्या निकेतन को 5-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। विभाग की ओर से बताया गया कि अवशेष मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान निर्णायक मंडल में रविंद्र मिश्रा, सुनील कुमार, नरेश कुमार, मीनाक्षी बिष्ट व दीक्षा शामिल थे।