{"_id":"5a75e58c4f1c1ba4268b8330","slug":"15176761263-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर अनशन पर अडिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर अनशन पर अडिग
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों की भूखहड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। डॉक्टरों ने आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य जांच की, उनके वजन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अनशन को कई लोगों ने समर्थन दिया। अनशन पर बैठे हरीश पंत, धन सिंह और त्रिलोक सिंह ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डा. आकांक्षा, प्रिया और अनुसूया प्रसाद गैड़ी ने आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। अनशनकारियों के वजन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर अनशन स्थल पर भारी संख्या में महिलाओं और लोगों ने समर्थन देकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी की पुरजोर पैरवी की। महिला मंगल दल कालीमाटी की कंचन, सुला, अंजू, अमरा, महेशी आदि ने कहा यदि सरकार जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धनीराम, गोपाल, बृजमोहन, कुंवर सिंह, हरी सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रेम भारती आदि ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।