फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वसूली के लिए जलसंस्थान ने चलाई स्कीम, 75 प्रतिशत तक छूट

वसूली के लिए जलसंस्थान ने चलाई स्कीम, 75 प्रतिशत तक छूट

Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वसूली के लिए जलसंस्थान ने चलाई स्कीम, 75 प्रतिशत तक छूट

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बकाया बिलों के भुगतान की वसूली के लिए जलसंस्थान ने उपभोक्ताओं को स्कीम लांच कर लुभाने की कोशिश की है। 50 से 75 प्रतिशत तक विलंब शुल्क में छूट की योजना के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा न किए तो जलसंस्थान उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देगा। अधिकारियों ने पांच ब्लाकों में फंसे 70 लाख के पानी के बिलों को वसूलने के लिए यह योजना चलाई है।
तीन साल पहले खुले जलसंस्थान डिवीजन के तहत गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाक के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पांच ब्लाकों में सरकारी और गैरसैंण के लोगों ने पानी का बिल ही नहीं दिया। जलसंस्थान के ईई मुकेश कुमार के अनुसार डिविजन के तहत सभी ब्लाकों में 1233 उपभोक्ताओं पर 7093124 की राशि का बकाया है, जिनका विलंब शुल्क 513830 रुपये है। बताया कि शासन की ओर से उपभोक्ताओं के लिए स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें बकाया बिल 15 फरवरी तक जमा करने पर विलंब शुल्क में 75 प्रतिशत, 28 फरवरी तक 60 प्रतिशत और 15 मार्च तक 50 प्रतिशत तक की छूट है। यदि किसी उपभोक्ता की ओर से 15 मार्च तक भी बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया तो पेयजल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन पर दो लाख से अधिक का बकाया
नगर में लंबे समय से सरकारी विभाग पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि तहसील प्रशासन के सभी परिसरों का करीब 248274 रुपये, पुलिस विभाग का 117242, चिकित्सा विभाग का 85870 के करीब बकाया है। हालांकि एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी आवासों में रह रहे कर्मियों और अधिकारियों की ओर से पानी के बिलों का भुगतान कर दिया गया है। पूर्व के समय में रह रहे अधिकारियों और कर्मियों को भुगतान करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। कार्यालय परिसर के भुगतान के लिए वित्त अधिकारी से वार्ता की जा रही है। वहीं नगर में कई निजी कनेक्शनों पर भी 15 से 43 हजार तक का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed