{"_id":"5a7498de4f1c1b462c8b5b1a","slug":"151759095817-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में बैठे तीन अनशनकारियों को उठाने के बाद तीन अन्य लोग अनशन पर बैठ गए हैं। अनशन पर बैठे आंदोलनकारी हरीश पंत, त्रिलोक सिंह और धन सिंह ने कहा कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गैरसैंण मुद्दे को लेकर कर्णप्रयाग में 11 को सेमीनार का आयोजन होगा।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कर्नल डीएस बर्तवाल ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से राजधानी आंदोलन से जुड़ने की अपील की। समर्थन देने वालों में सुदर्शन कठैत, वीरेंद्र जोशी, नंदन नेगी, कमला पंवार, कृष्णा नेगी, शांति, राधा और सरोज आदि शामिल थे। दूसरी ओर 11 फरवरी को कर्णप्रयाग में गैरसैंण मुद्दे को लेकर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक शहीद स्मृति मेला समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि सेमीनार में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान, समाज सेवी अनिल स्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, चिंतक सुदर्शन कठैत और भुवन नौटियाल आदि को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। सेमीनार में गैरसैंण राजधानी समेत तमाम मुद्दों पर परिचर्चा होगी।