{"_id":"5a7498c04f1c1bca798b7664","slug":"151759092813-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत और मिट्टी के तेली की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण और बोर्ड परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत और मिट्टी के तेली की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण और बोर्ड परीक्षार्थी परेशान
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी क्षेत्र के हापला घाटी में बिजली की अनियमित आपूर्ति क्षेत्र के ग्रामीणों और बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आफत का सबब बनी है। क्षेत्र में जहां रात के समय बिजली ठप होने से जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना है, वहीं बोर्ड परीक्षार्थी रात में परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र में एक वर्ष से मिट्टी के तेल की सप्लाई न होने से ग्रामीणों को उजाले के लिए छिल्लों और मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी निगम ने समस्या दूर नहीं की।
पोखरी ब्लॉक के हापला घाटी में एक दर्जन से अधिक गांवों की 15 हजार की आबादी रहती है। ऊर्जा निगम की ओर से गांव में बिजली लाइनों का रख-रखाव न होने से घाटी में अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या बनी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारी जानकारी होने से इनकार कर रहें है। रमेश राणा, दलीप नेगी, प्रेम नेगी, अवतार रावत और विक्रम बर्तवाल का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को अनियमित बिजली आपूर्ति की सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से विभाग को अनियमित बिजली आपूर्ति की सूचना नहीं दी गई है। यदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, तो इसे दिखवाया जाएगा। शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी।