फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मध्यम वर्ग निराश, किसान उत्साहित

मध्यम वर्ग निराश, किसान उत्साहित

Fri, 02 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
मध्यम वर्ग निराश, किसान उत्साहित
मध्यम वर्ग निराश, किसान उत्साहित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
आम बजट से जहां मध्यम वर्ग खासा नाराज है। वहीं किसान खासा उत्साहित है। नौकरी-पेशा और मध्यम वर्गीय लोगों का कहना है कि बजट में न तो टैक्स में छूट दी गई और न ही जरूरी वस्तुओं के दाम कम किए गए हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में सैस को एक प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। जिसका असर आगे देखने को मिलेगा। फ्लैगशिप राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के शुरू होने से लोग खासा उत्साहित हैं।
योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल सकेगा। वहीं काश्तकारों का कहना है कि बजट में खरीफ के समर्थन मूल्य लागत से 2.50 गुना अधिक निर्धारित किया गया है जो एक अच्छी खबर है। उन्होंने केंद्र सरकार के फसल बीमा की रकम को बढ़ाने के निर्णय का भी स्वागत किया है। पशुपालकों को किसान क्रेडिट कॉर्ड जारी होने पर भी उन्होंने खुुशी जताई है। बजट जारी होने के बाद अमर उजाला की टीम ने पछवादून क्षेत्र में लोगों की राय जानी तो उन्होंने ये प्रतिक्रियाएं दी।
विज्ञापन


बजट से खासा आस थी। लेकिन सब धड़ाम हो गई। बजट में जरूरी वस्तुओं के दाम कम नहीं किए गए। जिससे महंगाई से राहत की उम्मीदें नजर नहीं आ रही हैं।
- अलका धमीजा शिक्षक

व्यापारी वर्ग को बजट से खासा उम्मीदें थी। जीएसटी लागू होने के बाद उम्मीद थी बजट में व्यापारी वर्ग को कुछ राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
- रमन अरोड़ा, व्यापारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। योजना से गरीब आदमी का भी अच्छे अस्पताल में बेहतर इलाज का सपना पूरा हो सकेगा।
- वीरेंद्र गोदियाल, नौकरी पेशा

सरकार का नर्सरी से इंटर तक की कक्षाओं तक के लिए समान शिक्षा नीति लागू करने का निर्णय स्वागत योग्य है। एकीकृत बीएड कार्यक्रम लागू होने से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल शर्मा, शिक्षक

बजट में सरकार ने 70 लाख नौकरियां देने की बात कही हैं। लेकिन यह नौकरियां कैसे और किस क्षेत्र में दी जाएंगी। इस बात से वित्त मंत्री कन्नी काट गए।
- रोहित रोहिला, युवा

किसानों को मुफ्त बिजली देने का निर्णय अच्छा है। फसल बीमा की रकम में बढ़ोतरी से काश्तकारों को खासा लाभ मिलेगा। पट्टाधारी किसानों को ऋण मुहैया होने से भी लाभ मिलेगा।
- अमर सिंह, काश्तकार

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में कोई खास घोषणा नहीं की गई। बजट से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को भी खासा उम्मीदें थी।
- रूप सिंह थापा, प्रधान छरबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed