फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कायाकल्प कार्यक्रम : सीएचसी डोईवाला राज्य में प्रथम

कायाकल्प कार्यक्रम : सीएचसी डोईवाला राज्य में प्रथम

Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कायाकल्प कार्यक्रम : सीएचसी डोईवाला राज्य में प्रथम
कायाकल्प कार्यक्रम : सीएचसी डोईवाला राज्य में प्रथम
विज्ञापन

-- 100 में से मिले 70 अंक, अब अस्पताल के उच्चीकरण पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
अस्पतालों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कायाकल्प कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की श्रेणी में डोईवाला ने बाजी मारी है। सीएचसी डोईवाला को प्रथम आने पर कायाकल्प पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। अस्पताल को सीएचसी की श्रेणी में 100 में से 70 प्रतिशत अंक मिले हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा के अंतर्गत आने और प्रो बोनो एग्रीमेंट के तहत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट द्वारा अस्पताल की बागडोर संभालने के बाद सेहत सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही 30 बिस्तरों के इस अस्पताल को अपग्रेड करके 50 बिस्तरों का किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल को दो करोड़ की धनराशि खर्च करके अपग्रेड किया जा रहा है, जिसकी तैयारी शासन स्तर पर चल रही है। सीएचसी में मौजूदा समय के दौरान एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और लैब की सुविधा दी जा रही है, आने वाले समय में यहां पर सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी शुरू होने की कवायद है।
विज्ञापन

दौड़ में अस्पताल ऐसे आया नंबर वन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस पाल ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार के लिए कई सीएचसी का नाम गया था। अस्पताल में सुविधाओं को जांचने के लिए टीमें आई। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, अस्पताल का वातावरण, बाउंड्रीवाल, अस्पताल के इर्द गिर्द अवैध कब्जे, हरियाली, बिल्डिंग, अप्रोच रोड, साइन बोर्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, मरीजों व तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था, पंखे, वार्डों की स्थिति, पेयजल सुविधा, बेड शीटों की हालत, लाइट, डॉक्टरों का व्यवहार आदि बिंदुओं की जांच की। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मरीजों से बातचीत की गई थी। इसके आधार पर अस्पताल को 70 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार राशि करेंगे अस्पताल पर खर्च
डॉ. पाल ने बताया कि पुरस्कार राशि में जो भी धनराशि मिलेगी उसे अस्पताल की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। हर वार्डों को एयर कंडीशनर बनाया गया है, वहीं पीने के लिए जगह-जगह आरओ लगाए गए हैं। हरियाली के लिए हर्बल गार्डन बनाया गया, जिसमें मेडिसिनल प्लांट लगाए गए हैं।


भाजपा ने जताई खुशी
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को कायाकल्प पुरस्कार के लिए चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का पुरस्कार के लिए चुना जाना उत्साहजनक है। खुशी जताने वालों में मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, रामेश्वर प्रसाद लोधी, नगीना रानी, रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, मंदीप बजाज, ललित पंत, गोवर्धन ममंगाई, मनीष नेगी, दिनेश सजवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed