{"_id":"5a6f837e4f1c1ba32a8b4672","slug":"15172578019-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने रुकवाया हाईवे पर फुटपाथ का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने रुकवाया हाईवे पर फुटपाथ का कार्य
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने रुकवाया हाईवे पर फुटपाथ का कार्य
-- निम्न गुणवत्ता के सीमेंट के इस्तेमाल का है आरोप
-- निवर्तमान सभासद गौतम ने बताया मौके पर नहीं था कोई अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरिद्वार हाईवे पर फुटपाथ निर्माण में निम्न गुणवत्ता के सीमेंट का इस्तेेमाल करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया व कार्य रुकवा दिया। उन्होंने हाईवे प्रशासन पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया। सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर एसबीएम इंटर कॉलेज के समीप निर्माणाधीन फुटपाथ स्थल पर पहुंचे नगर निकाय के पूर्व सभासद शिवकुमार गौतम ने कार्य रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि फुटपाथ निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे सीमेंट के कट्टों में डले बन गए थे। जिनका उपयोग फुटपाथ निर्माण कार्य में किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कार्य रुकवा दिया।
उन्होंने मौके से इस बाबत उपजिलाधिकारी से संपर्क साधा। चेताया कि जब तक बेहतर सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान निर्माण कार्य की निगरानी में पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन का कोई तकनीकी अधिकारी मौजूद नहीं था। उधर इस बाबत लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे डिवीजन डोईवाला के अधिशासी अभियंता एमएस रावत से संपर्क नहीं हो सका।