फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेरा गांव-मेरा तीर्थ विचार गोष्टी में 30 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

मेरा गांव-मेरा तीर्थ विचार गोष्टी में 30 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Mon, 29 Jan 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मेरा गांव-मेरा तीर्थ विचार गोष्टी में 30 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
श्रीनगर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में दीनदयाल पर्यटन ग्रामीण विकास योजना के तहत गांवों का पर्यटन विकास किया जाएगा। चार धाम यात्रा पैदल मार्ग को पुनर्जीवित किया जाएगा। दुनिया के प्राचीनतम ट्रैक में शामिल चार धाम पैदल मार्ग के खुलने से तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि छात्रों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री शोध, मेघावी छात्र, गरीब छात्र, उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान योजना और उड़ान जल्द ही शुरू की जाएगी।
नेता द्वय महाराज और रावत सोमवार को यहां गढ़वाल विवि के एसीएल हॉल में उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों, पशुपालकों और उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार चाहती है कि पहाड़ों से पलायन रुके, प्रवासी गांव लौटें, गांव आबाद हो, इसके लिए ठोस पहल शुरू कर दी गई है। गांवों का पर्यटन विकास किया जाएगा। पर्यटक स्थलों में पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि, पशुपालन, पर्यटन व शिक्षा से ही उत्तराखंड की दिशा व दशा बदली जा सकती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है। योजनाओं के तहत शोध, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले और विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

टीएचडीसी के निदेशक डा. मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि जब तक हम गांव और किसानों की ओर ध्यान नहीं देंगे, तब तक पहाड़ों की तस्वीर नहीं बदली जा सकती है। गांव बचाने की नहीं बल्कि बसाने की जरूरत है। परिषद के अध्यक्ष प्रेम बुडाकोटी, समन्वयक दिगंबर नेगी, महामंत्री रामप्रकाश पैन्यूली, कार्यक्रम संयोजक मनोज नेगी, प्रो. मोहन पंवार, गिरीश पैन्यूली, लोकेंद्र अंथवाल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची प्रतिभाओं ने अपने अनुभव और तौर तरीकों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। इससे पूर्व दोनों नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
श्रीनगर। उत्तरांचल उत्थान परिषद के ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम’ के तहत समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोबिंद प्रसाद नैथानी, मनबर रावत, धनपाल नेगी, नवीन बर्फाल, कमल नयन, हरीश डिमरी, मनीष जुगरान, डा. कच्छा धारी बाबा, संजय सत्यबली, डा. आशीष गुसांई, डा. बीपी नैथानी, डा. डीपी जोशी, डा. हरिशंकर नौटियाल, सुशीला कोटनाला, डीपी डिमरी, अजय जग्गी, पीसी जोशी, लोकेंद्र अंथवाल, राकेश बिष्ट, डा. आर के मैखुरी, हरीश बशीयाल, तेजपाल खत्री, आशाराम ममंगाई, पुष्पा जड़धारी, चंद्रदेव राणा, डा. अनिल प्रकाश, प्रेम पटवाल व आशीष डबराल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed