फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरसीसी देवप्रयाग के नाम रही सिल्वर जुबली क्रिकेट प्रतियोगिता

आरसीसी देवप्रयाग के नाम रही सिल्वर जुबली क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 29 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
आरसीसी देवप्रयाग के नाम रही सिल्वर जुबली क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
देवप्रयाग। क्रियेटिव क्रिकेट क्लब कोटी की सिल्वर जुबली क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आरसीसी देवप्रयाग के नाम रहा। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए कोटी गांव में खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की।

क्रियेटिव क्रिकेट क्लब की ओर से कोटी गांव में क्लब की सिल्वर जुबली पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद टिहरी और पौड़ी की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरसीसी देवप्रयाग और गोल्ड स्टार भटकोट के मध्य खेला गया, जिसमें आरसीसी देवप्रयाग ने गोल्ड स्टार भटकोट को 6 ओवर और 8 विकेट से मात दी। गोल्ड स्टार की टीम 18 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सौरभ मिश्रा को मैन ऑफ द सीरीज और अनुज चौहान मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन मौके पर पहुंचे विधायक विनोद कंडारी ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सराहना कर कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में खेलों को भी अधिक महत्व देंगे। क्षेत्र में खेलों के आयोजन के लिए साधन और सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने कोटी गांव में खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, प्रधान कोटी योगिता तिवारी, रतन सिंह राणा ने विजेता टीम के कप्तान शोभित को ट्रॉफी व उपविजेता टीम के कप्तान कृष्ण सिंह को शील्ड व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह, पूर्व प्रधान छुनकी देवी, सुमन कोटियाल, यमुना प्रसाद. शैलेंद्र, नेत्र सिंह, राघवेंद्र, श्रीराम, चेतन कोटियाल, अंकित बंदोलिया, मकान सिंह, विमलेश, रूपनारायन, अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed