{"_id":"5a68efd14f1c1b8c268b644f","slug":"151682677419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीएम इंटर कॉलेज की टीम ने फोड़ी मटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीएम इंटर कॉलेज की टीम ने फोड़ी मटकी
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीएम इंटर कॉलेज की टीम ने फोड़ी मटकी
-- प्रतियोगिता का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ‘हृषीकेश वसंतोत्सव’ के तहत झंडा चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रुप शामिल हुए। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों की टीम ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराई। बुधवार को आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें श्री भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय, पांडवाज गुरु, चंद्रेश्वर महादेव क्लब, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी, महादेव क्लब बनखंडी आदि टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम, महादेव क्लब बनखंडी ने द्वितीय और आरएस ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को समिति के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विवेक मुखर्जी, मेला अध्यक्ष दीप शर्मा, संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, बलजिंदर सिंह, नितिन अग्रवाल, सुमित भारद्वाज, प्रवीन कुमार, रामकदृपाल गौतम, सुनील प्रभाकर, नवीन चंद रमोला, गोविंद सिंह रावत, विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, उषा रावत, सरोज देवराड़ी, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, मधुसूदन शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, विनय उनियाल आदि मौजूद थे।