फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नेता जी सुभाषचंद के विचारों से होगा देश का सशक्तिकरण

नेता जी सुभाषचंद के विचारों से होगा देश का सशक्तिकरण

Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नेता जी सुभाषचंद के विचारों से होगा देश का सशक्तिकरण
स्वतंत्रता आंदोलन में बोस के योगदान को किया याद
विज्ञापन

-- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुए कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर डोईवाला नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने उनके स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का स्मरण किया। युवा कांग्रेस डोईवाला की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चुने जाने के बाद भी उन्होंने देशहित के लिए काम करने की योजना बनाई। जंग-ए-आजादी के लिए निर्णायक संघर्ष करने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर लिया।
कार्यक्रम में विधानसभा डोईवाला क्षेत्र अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल, प्रीयेश वर्मा, राहुल सैनी, संजय सिंह, आशिक अली, आरिफ, अनूप पाल, सरजू सिंह, सवान राठौर, अनूप शर्मा, अमित कुमार, राकेशपाल आदि मौजूद रहे। वही, दूसरी ओर डोईवाला संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी नेताजी सुभाषचंद बोस और समाजवादी नेता विनोद बडथ्वाल की जयंती मनाई। मोर्चा अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व युवाओं के लिए अनुकरणीय है। विनोद बड़थ्वाल ने अपने समूचे जीवन में उत्तराखंड के हितों के लिए काम किया। कार्यक्रम में आशीष यादव, शबनम, हनीफा, नवीन बडथ्वाल, रामेश्वर पांडे, लक्ष्मी, रिजवान सलमानी, विजय शंकर, दिनेश, हरिकिशन और दुलीचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


नेताजी के कार्यों को किया याद
डोईवाला। पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने देशहित के लिए सर्वस्व जीवन दे दिया। बालिका शहराना ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देश के अमर शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज बनाकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला दिया था। गोष्ठी में वरिष्ठ शिक्षक बीडी ममंगाई, डीएस कंडारी,जेपी चमोली, आरपी बडोनी, पार्वती नेगी, अनीता पाल, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, सुदेश कुमार, राधा गुप्ता, अमृता पटेल, रत्नेश कुमार, तेजवीर सिंह, सरिता पाल, कंचन सिरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed