{"_id":"5a6766f84f1c1b410b8b4ac3","slug":"15167262031025-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी से होगा सड़क और दूरसंचार टॉवर का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जनवरी से होगा सड़क और दूरसंचार टॉवर का कार्य शुरू
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत खेता-रामपुर-तोरती सड़क का काम 25 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उपथर में दूरसंचार टावर भी लगाया जाएगा। पिंडारी संघर्ष समिति ने इस पर खुशी जताई।
पिंडारी संघर्ष समिति की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सूयालकोट क्षेत्र में सड़क और दूरसंचार सेवा पहुंचना ग्रामीणों के संघर्ष की जीत है। कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों को पैदल आवाजाही से निजात मिल जाएगी। समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 25 जनवरी से शुरू होगा। विभाग ने जेसीबी को खेता गांव तक पहुंचा दिया है। वहीं उपथर में मोबाइल टावर बनाने के लिए सर्वे टीम 25 जनवरी को गांव में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ईई प्रमोद कुमार गंगाड़ी ने बताया कि खेता से रामपुर तक 16.65 किमी सड़क का निर्माण होना है। इससे भौंरियाबगड़, रौल, धारकुंवरपाटा, तोरती तथा रामपुर आदि गांवों की ढाई हजार से अधिक आबादी सड़क से जुड़ जाएगी। सड़क निर्माण के लिए 10.84 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। 18 माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।