{"_id":"5a67660f4f1c1b77268b5eee","slug":"15167259707-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सुभाष चंद्र बोस की 121 वीं जयंती के अवसर पर शहर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पालिका प्रशासन ने सुभाष चंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मंगलवार को सुभाष जयंती के अवसर पर डीएसओ छात्र संगठन ने शहर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। बाद में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर स्थित बीएड विभाग में नेताजी के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई। कार्यकर्ताओं ने प्रगतिशील जनमंच के धरना स्थल पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान मुकेश सेमवाल, कुसुम पांडे, भारती जोशी, रेशमा, पूजा भंडारी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे। वहीं जीजीआईसी, सुमनलता मेमोरियल प्लेग्रुप, गुरुरामराय, विद्यामंदिर, जीआईसी हिसरियाखाल आदि में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।