{"_id":"5a661cf94f1c1b8e268b5c73","slug":"1516641721127-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिम्मर गांव में रामलीला मचंन का आयोजन 27 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिम्मर गांव में रामलीला मचंन का आयोजन 27 फरवरी से
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों के गांव डिम्मर में होने वाली रामलीला इस वर्ष 27 फरवरी से होगी। सोमवार को गांव में पंचांग के आधार पर यह तिथि निकाली गई।
डिम्मर गांव के पौराणिक चौंरी चौक में आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी ने गणेश और पंचांग पूजा कर गांव में इस वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में होने वाली रामलीला की तिथि निकाली। 27 फरवरी को होने वाली रामलीला के शताब्दी वर्ष को भव्य बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि रामलीला मंचन और श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन का शुभ मुहूर्त वसंत पंचमी पर ही निकाला जाता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से शताब्दी वर्ष के रूप में आयोजित रामलीला मंचन को संस्कृति विभाग की ओर से विशेष दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर चक्रधर डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, बुद्धि बल्लभ डिमरी, जयंती प्रसाद डिमरी, केशव प्रसाद, रविंद्र खंडूड़ी, हेम चंद्र डिमरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।