{"_id":"5a6223e84f1c1b84268b5466","slug":"151638135015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किया उतराखंड का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किया उतराखंड का प्रतिनिधित्व
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर में बारहवीं के छात्र मयंक असवाल ने साइंस सिटी अहमदाबाद में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर बी प्लस ग्रेड प्राप्त किया। मयंक ने प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन विषय पर अपने शोध और मॉडल प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने मयंक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अहमदाबाद में 27 से 31 दिसंबर तक बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ था। मयंक ने पर्वतीय क्षेत्रों में बायो टेक्नोलॉजी और ऊर्जा संरक्षण पर अपना शोध प्रस्तुत किया। मयंक का कहना है कि वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को पीने लायक बनाया जा सकता है और फोल्डिंग सोलर पैनल के जरिए ऊर्जा संरक्षण किया जा सकता है। मयंक ने यू कॉस्ट (उत्तराखंड काउंसिलिंग ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी) की ओर से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग किया। उसके साथ बाल वैज्ञानिक सहयोगी विवेक बर्तवाल, अनीता रावत, रजत बर्तवाल, अनुराग देवराड़ी और ग्रुप शिक्षक प्रवीण डिमरी थे।