फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आदिबदरी में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

आदिबदरी में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
आदिबदरी। मंदिर परिसर में चल रहे महाभिषेक समारोह एवं पर्यटन मेले के छठवें दिन जहां जल यात्रा का आयोजन किया गया, वहीं मंदिर परिसर में लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

शुक्रवार सुबह मंदिर से बसुधारा जलप्रपात तक महिलाओं, कन्याओं और लोगों ने आचार्य व्यास सोहन प्रसाद खंडूड़ी के साथ जलयात्रा निकाली। इसके बाद बाजे, गाजों और भंकोरों के साथ जल कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां आयोजित समारोह में लोक और भजन गायक बादर सिंह नेगी ने रंग दे चुनरिया..., गुदाल सिंह ने तेरे रूप अनेक प्रभु जी, तेरा कण कण में वास... और कुंवर सिंह कठैत की ओर से प्रस्तुत गणपति वंदना पर लोग देर तक झूमते रहे। वहीं गढ़वाल राइफल के कीर्तन मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास सोहन प्रसाद खंडूड़ी ने कहा कि समाज में अच्छाई के हाथों बुराई का अंत निश्चित है। साथ ही मंदिर परिसर में हवन का आयोजन भी किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने बताया कि समारोह का समापन शनिवार को होगा। समापन अवसर पर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह नेगी, पंडित जगदंबा प्रसाद खंडूड़ी, बलवंत नेगी, नंदा नेगी, नारायण प्रसाद चमोला, गैणा सिंह, प्यारे शाह और भुवन बरमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed