{"_id":"5a6223e24f1c1b68268b5371","slug":"15163813441017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 17 नामों का बनाया पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 17 नामों का बनाया पैनल
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी ने शुक्रवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार किया। नगर पंचायत से 17 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। कांग्रेस नगर मंडल ने नामों की सूची को हाईकमान को भेज दिया गया है। संभावित प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी पदाधिकारियों के सामने अपनी ताकत का एहसास कराया।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पल्लव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें पुरुष सामान्य में आठ, महिला सामान्य में तीन, अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए चार और एससी महिला के लिए दो नामों का पैनल बनाया गया। मंगरोली गांव के प्रधान तेजवीर कंडेरी, शैलेंद्र बिष्ट, नरेंद्र कठैत, संजय, पृथ्वी रौतेला, सुरेंद्र रावत, अनिल कठैत, अयाजुद्दीन सिद्धकी, अंजू कठैत, भुवनेश्वरी देवी, मंजू रौतेला, जीआर मुनियाल, संदीप कुमार, मनोज कुमार, दीपक शाह, गीता देवी और मंजू मुनियाल ने अपनी दावेदारी पार्टी के सामने रखी। प्रधान तेजवीर कंडेरी ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।