{"_id":"5a6223db4f1c1b8f268b54c6","slug":"15163813371-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में ठेकेदार ने कर दिए पानी की लाइन और रास्ते तहस-नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में ठेकेदार ने कर दिए पानी की लाइन और रास्ते तहस-नहस
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। मोहनखाल में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में डीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गथाला गांव के ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर गांव में सड़क तो बनाई, लेकिन ठेकेदार ने आम रास्ते और पेयजल लाइन तहस-नहस करके छोड़ दी। दो माह से ठंड में भी पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान बीस शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया।
वन विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित जन सुनवाई में ब्राह्मण थाला की प्रधान सरिता देवी ने कहा कि मोहनखाल-थाला-ताली सड़क के निर्माण से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। आम रास्ते भी तहस-नहस पड़े हैं, जिस पर डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र पानी और रास्तों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। छिलेश्वरी देवी ने गोशाला निर्माण की मांग रखी। डीएम ने मनरेगा के तहत गोशाला निर्माण का आश्वासन दिया। ताली-कंसारी गांव की मूसी देवी ने एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने बीडीओ को एक सप्ताह में जांच कर पेंशन सुचारु करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन, पेयजल, स्वास्थ्य, मनरेगा, गोशाला निर्माण और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी उठाई। इस मौके पर ओम प्रकाश थपलियाल, ललिता प्रसाद, देवी प्रसाद, एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन पंत और नायब तहसीलदार केएन जोशी आदि मौजूद थे।