{"_id":"5a6223d74f1c1ba3268b53e7","slug":"151638133313-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे निजी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे निजी विद्यालय
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में संचालित निजी विद्यालय खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गोपेश्वर में संचालित स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे ढो रहेे हैं। गौचर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ में भी यही स्थिति बनी है। इस ओर पुलिस भी मूक दर्शक बनी हुई है।
गोपेश्वर नगर में एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। पुलिस की ओर से भी नियमों का उल्लंघन कर रहे विद्यालय संचालकों पर कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की जा रही है। मनोज कुमार, सतीश चंद्र और चंद्रमोहन का कहना है कि कई बार विद्यालय प्रबंधन से मामले में शिकायत की गई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट का कहना है कि स्कूली बसों और वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ऐसे मामले पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।