{"_id":"5a5e60154f1c1b82268b4cb1","slug":"15161346079-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोका गंगा में नावों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोका गंगा में नावों का संचालन
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने रोका गंगा में नावों का संचालन
-- मुनिकीरेती में तीन घंटे तक नहीं चली नाव
-- पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाए रखा। इसके साथ ही विजिबिलिटी कम होने के चलते मुनिकीरेती में तीन घंटे तक नावों का संचालन भी बंद रहा, जिससे पर्यटक गंगा में नाव के सफर का लुत्फ नहीं उठा पाए। मुनिकीरेती-स्वर्गाश्रम में आने-जाने लोगों को भी दिक्कत हुई। मंगलवार को घने की कोहरे की वजह से मुनिकीरेती स्थित नावघाट से नावों का संचालन तीन घंटे देरी से हुआ। गंगा में नाव सुबह 8 की बजाए 11 बजे से चलनी शुरू हुई, जिससे तीन घंटे तक नावों का संचालन बंद रहने से गंगा में नाव के सफर का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक और यात्री मायूस नजर आए।
वहीं, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम के स्थानीय लोग भी बोट का संचालन ठप होने से परेशान दिखे। नाव संचालक केके कुकरेजा ने बताया कि घने कोहरे विजिबिलिटी कम होने से नाविक नाव का सही से संचालन नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही कोहरे में नाव का संचालन से पर्यटकों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। लिहाजा सुबह 8 से 11 बजे तक नावों का संचालन बंद रखा गया।