{"_id":"5a5e60124f1c1ba1268b4ccd","slug":"15161346047-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल से तहसील में कामकाज रहा ठप
-- मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मिनिस्टीरियल कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं, जिसके चलते मंगलवार को तहसील के विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों से संबंधित कार्यों को लेकर दफ्तरों में पहुंचे लोगों को भी दिक्कतें पेश आई। मंगलवार को तहसील में तैनात मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार पर जाने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर तहसील के नजारत कार्यालय में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़े चेक आदि कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अन्य विभागीय कार्यालयों में भी कर्मचारियों के नहीं होने से लोगों को दिक्कतेें हुई। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। गौरतलब है कि प्रदेश में मिनिस्टीयल कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने मांगों के निस्तारण को लेकर राज्यभर में तीन दिनों के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया है।