फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिर कटा 50 गांवों का संपर्क

फिर कटा 50 गांवों का संपर्क

Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
फिर कटा 50 गांवों का संपर्क
अमर उजाला/ब्यूरो, त्यूनी। भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवा जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में मजाक बन कर रह गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबल एक बार फिर ब्रेक हो गई। जिससे त्यूनी तहसील क्षेत्र की संचार सेवा लड़खड़ा गई। मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। केबल ब्रेक होते ही इंटरनेट सेवा ने भी काम करना बंद कर दिया। जिससे सोमवार को बैकिंग, ई-ड्रिस्टिक्ट सेवा केंद्रों, पोस्ट ऑफिस में कामकाज प्रभावित रहा। केबल ब्रेक होने से हनोल, बागी और त्यूनी स्थित टॉवरों से जुड़े 50 गांव का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है।
विजयपाल सिंह, दिनेश नौटियाल, देवेंद्र नौटियाल, गोपाल आदि का कहना है विभाग ने नियमानुसार ओएफसी केबल नहीं बिछाई है। कई जगहों पर केबल को जमीन से बहुत कम गहराई पर डाला हुआ है। जिससे आए दिन केबल ब्रेक हो जाती है। जिसे बहाल करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं। एक पखवाड़े के भीतर यह तीसरी बार है जब संचार सेवा ने जवाब दिया हो।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दारागाड़ के पास केबल ब्रेक हुई है। जिसे ठीक करने के लिए टीम को भेजा गया है। मंगलवार तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed