फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल्द दूर होगी पेयजल किल्लत

जल्द दूर होगी पेयजल किल्लत

Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
जल्द दूर होगी पेयजल किल्लत
अमर उजाला/ब्यूरो, सेलाकुई। पेयजल की समस्या से जूझ रहे कस्बावासियों को जल्द राहत मिल सकेगी। अधिकारियों की मानें तो विश्व बैंक से पोषित योजना के लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही योजना का इस्टीमेट तैयार जाएगा।
विज्ञापन

1980 के दशक में सेलाकुई के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई थी। तब यहां की आबादी महज तीन हजार थी। राज्य गठन के बाद यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुआ। जिसके बाद तेजी से आबादी बढ़ी और नगर का स्वरूप ले लिया। पिछले साल नवंबर में ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का टाउन का दर्जा दे दिया गया। वर्तमान में यहां की आबादी करीब 25 हजार हो चुकी है। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल, पूर्व उपप्रधान अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सुमित चौधरी का कहना है कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नई योजना की जरूरत है। वर्तमान में क्षेत्र में एक से डेढ़ इंच की पाइप लाइनों से पेयजल आपूर्ति होती है। ये लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। जिसके चलते लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां चार इंच पाइपलाइन की जरूरत है।
विज्ञापन


शीघ्र इस्टीमेट तैयार किया जाएगा
पेयजल समस्या को देखते हुए सेंट्रल होप टाउन अर्बन योजना के नाम से सेलाकुई के लिए पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। प्रथम चरण में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही इस्टीमेट तैयार किया जाएगा, ताकि योजना में आने वाली लागत की स्थिति स्पष्ट हो सके। योजना के तहत नई लाइन बिछाने के साथ ही नलकूप और ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed