फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव को ‘आप’ कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

निकाय चुनाव को ‘आप’ कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को ‘आप’ कार्यकर्ताओं मे भरा जोश
निकाय चुनाव को ‘आप’ कार्यकर्ताओं मे भरा जोश
विज्ञापन

-- जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटने, बैठकों व रणनीति तैयार करने के लिए बाकायदा शांतिनगर स्थित परशुराम चौक पर कार्यालय खोला है। कार्यालय का रविवार को आप जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने विधिवत शुभारंभ किया। गंगानगर स्थित परशुराम चौक पर पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव के मद्देनजर खोले गए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। उन्होंने निकाय के प्रत्येक वार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में एकजुटता के साथ मजबूती से काम करने को कहा। इसके साथ ही संगठन का वजूद बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चलाने का आह्वान भी किया गया। आप के नगर सचिव विनोद कुलियाल ने बताया कि पार्टी की ओर से निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी जताने वाले कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन का परीक्षण कर प्रदेश और जिला नेतृत्व की संस्तुति के बाद नामों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। उधर, कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति पर्व के मौके पर प्रसाद के तौर पर लोगों को खिचड़ी का वितरण भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राव नसीम, श्यामलाल नाथ, श्याम बाबू पांडेय, पुष्पा रावत, अशोक सेमवाल, आशुतोष जुगरान, नवीन मोहन, अमित विश्नोई, गौरव कौशिक, जगदीश कोहली, विजय पंवार, उमंग देवरानी, हितेश मित्तल, दिनेश असवाल, चंद्रमोहन भट्ट, राजेंद्र जुगरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed