{"_id":"5a5a6d7c4f1c1b64428b4b5c","slug":"15158758907-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आज करेगे डोईवाला में सीपैट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आज करेगे डोईवाला में सीपैट का शुभारंभ
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला को आज मिलेगी सीपेट की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला को आज सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सीपेट) की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री सीपैट का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के साथ करेंगे। विधानसभा को इस साल की सबसे बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने डोईवाला विधानसभा में बीते दिसंबर माह में डोईवाला को सूर्यधार बांध और सिंधवाल पुल का शिलान्यास कर दूरस्थ ग्रामीणों को तोहफा दिया था। अब डोईवाला नगर के सौंग नदी पुल के समीप आईटीआई के स्वरूप को बदलकर सीपेट शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने बताया कि डोईवाला में सीपेट मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र के युवाओं को संस्थान से रोजगार के अवसर मिलना तय है। लोगों को संस्थान के शुरू होने से बड़ी उम्मीदें लगी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीपेट संस्थान शुरू होने से जहां नौजवानों को डिप्लोमा डिग्री कर देश विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन भी बढे़ंगे।