फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाएं देश की दिशा व दशा को बदलने की क्षमता रखती हैं - चिदानंद मुनि

महिलाएं देश की दिशा व दशा को बदलने की क्षमता रखती हैं - चिदानंद मुनि

Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं देश की दिशा व दशा को बदलने की क्षमता रखती हैं - चिदानंद मुनि
महिलाएं देश की दिशा व दशा को बदलने में सक्षम
विज्ञापन

-- महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्यों ने चिदानंद मुनि से की मुलाकात

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । परमार्थ निकेतन आश्रम में विभिन्न प्रांतों से आई महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्यों ने स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात की। आश्रम के मीडिया विभाग के अनुसार इस दौरान आजादी के बाद महिलाओं की दिशा और दशा पर चर्चा की गई। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि महिलाएं देश की दिशा और दशा में सक्षम हैं। मातृ शक्ति भारत ही नहीं विश्व को एक नई दिशा दे सकती हैं। कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान हम सबको बरकरार रखना चाहिए। मां, बहन, बेटी व पत्नी हर दृष्टि से नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महिलाओं को जीवा द्वारा चलाए जा रहे बायोडिग्रेडबल नैपकिन बनाने की तकनीकी की जानकारी दी। बताया कि इसे उत्तराखंड में लागू किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, झारखंड की कल्याणी शरण, छत्तीसगढ़ की हर्षिता पांडे, कर्नाटक की नागा लक्ष्मीबाई समेत विभिन्न प्रांतों की आयोग अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed