{"_id":"5a57c89b4f1c1b34198b46bf","slug":"151570260617-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार से निकाय में आई ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा करने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार से निकाय में आई ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा करने की तैयारी शुरू
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभाओं के रिकार्ड जमा करने की प्रक्रिया हुई शुरू
-- पंचायती राज ने अपग्रेड निकायों में शामिल गांवों के रिकार्ड की सूची तैयार करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर निकायों में शामिल होने वाली ग्राम सभाओं के अधिकारिक दस्तावेज जमा करने के लिए अभिलेखों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द निकायों में विलय होने वाली ग्राम सभाओं के सभी रिकार्ड शहरी विकास विभाग में जमा हो जाएंगे। सूची तैयार होने के बाद अगले माह तक सभी रिकार्ड जमा हो जाने की उम्मीद है। देहरादून नगर निगम, ऋषिकेश नगर निगम और डोईवाला नगर पालिका सीमा विस्तार के तहत निकायों में शामिल होने वाली ग्राम सभाओं बस्ते जमा करने की प्रक्रिया शासन स्तर से शुरू हो गई है। निदेशक पंचायती राज के आदेश के अनुरूप खंड विकास अधिकारी को निकायों के शामिल होने वाली ग्राम सभाओं के अधिकारिक रिकार्ड की सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।
डोईवाला विकास खंड की नौ ग्राम सभाएं नगर निगम देहरादून में, दो ऋषिकेश में और आठ ग्राम सभाएं नगर पंचायत डोईवाला से अपग्रेड होकर नगर पालिका में शामिल हो रहे हैं। इन ग्राम सभाओं के रिकार्ड की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डोईवाला नगर पालिका में मारखम ग्रांट प्रथम, लच्छीवाला, घिसरपडी, डैशवाला, कान्हरवाला, भानियावाला, अठूरवाला और जौलीग्रांट ग्राम सभाओं को शामिल किया जा रहा है। ग्राम पंचायत से सभी जरूरी दस्तावेज एकत्रित कर शहरी विकास विभाग को जमा किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत तपेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारिक रिकार्ड की सूची तैयार करने के लिए संबधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को कहा जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी देहरादून जफर खान ने बताया कि निकाय में शामिल होने वाली ग्राम सभाओं के बस्ते जल्द जमा कराए जाएंगे। इसके लिए सूची बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है।