{"_id":"5a57c8994f1c1b73188b46c9","slug":"15157026056-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत
-- शाम सैर करते समय हुआ हादसा, मोटरसाइकिल चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर शाम को बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुघर्टना में बाइक सवार दो छात्र भी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भरती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के एनटीआरओ के समीप की है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत के अनुसार जौलीग्रांट निवासी कुशलानंद भट्ट 53 पुत्र कार्तिकानंद भट्ट शाम को पैदल घूम रहे थे।
इसी दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट की ओर से भानियावाला की ओर आ रही एक बाइक ने सड़क पर टहल रहे कुशलानंद को टक्कर मार दी। बाइक ने इतनी तेज गति से टक्कर मारी जिससे कुशलानंद छिटककर सड़क पर गिर गए। गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौत हो गई। बाइक सवार राहुल रावत पुत्र सुखवीर सिंह रावत निवासी कान्हरवाला और अमन नेगी पुत्र कुशाल सिंह नेगी निवासी खांड अठूरवाला बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भर्ती कराया है। अस्पताल में राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि राहुल भानियावाला के एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है।