फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहीद नागेद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद

शहीद नागेद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद

Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
शहीद नागेद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद
कीर्तिनगर। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर चार दिवसीय शहीदी स्मृति एवं विकास मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्रों की ओर से बाल विवाह और स्वच्छता अभियान पर आधारित झांकियां और मार्चपास्ट आकर्षण का केंद्र रही। छात्रों की ओर से नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर मार्चपास्ट का आयोजन कर शहीदों के जयकारों व उनके बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के रामलीला मैदान में शहीदी स्मृति एवं विकास मेले में राजशाही के खिलाफ जन आंदोलन करने वाले शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी के बलिदान को इस मौके पर याद किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान कृषि मंत्री व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी सहित संभ्रात लोगों नेे शहीदों के स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वहीं अतिथियों की ओर से विभिन्न स्कूलों के स्कूली छात्रों की परेड की सलामी ली कई। इसके बाद जीवन ज्योति चिल्ड्रन एकाडमी के छात्रों की ओर से बाल विवाह व जीआईसी कीर्तिनगर के छात्रों की स्वच्छता अभियान पर आधारित झांकी भी आकर्षण के केंद्र रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती लेकर भी विभिन्न श्लोगनों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सामाजिक बुराईयों के खिलाफ संदेश दिया। साथ ही छात्रों ने जयकारों से मातृभूमि के प्रति लोगों को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का कहा। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, विजयंत निजवाला, एडवोकेट शूरवीर पुंडीर, मुकेश कठैत, सभासद प्रदीप थपलियाल, जगतंबा कुमाई सहित राकेश रतूड़ी, उत्तम भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

>>>>>>>>>>>

माधोसिंह भंडारी के नाम से बनाया जाएगा सामुदायिक
मेला उद्घाटन अवसर पर मंत्री सुबोध ने कहा कि शहीदी मेले को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। विकासखंड में कृषि महा विद्यालय खोले जाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में 5 कोल्ड रूमों का निर्माण करवाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही कीर्तिनगर में माधोसिंह भंडारी के नाम से सामुदायिक भवन बनाए जाने की भी घोषणा की गई। मंत्री ने क्षेत्र में उत्पादित होने वाले अदरक के लोगों को अच्छे दाम मिले इसके लिए युवाओं को प्रोजेक्ट भेजने को कहा। साथ ही कहा कि ग्रामीण काश्तकारों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अब वन विभाग की ओर से जंगलों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा कल्पना कठैत ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट के साथ ही 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed