{"_id":"5a579acc4f1c1b37198b45fa","slug":"151569088014-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जेई को धमकी देने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जेई को धमकी देने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग उठाई
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लोनिवि के जेई को धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि ठेकेदार की ओर से जान से मारने की धमकी देने के बाद से परिवार के लोग भयभीत हैं। कर्मचारियों ने शीघ्र मामले में कार्रवाई न करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
लोनिवि के प्रांतीय खंड गोपेश्वर में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत अमीन सिंह रावत को विभाग में पंजीकृत ठेकेदार मुकेश रांगड़ ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित अमीन सिंह ने थाना गोपेश्वर में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब वर्क चार्ज संघ, उत्तराखंड प्रावैधिक संघ, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, अमीन संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सहित राजकीय वाहन चालक संघ भी पीड़ित के समर्थन में आया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिला सचिव शरद टम्टा ने कहा कि कर्मचारी के साथ की गई अभद्रता को लेकर सभी संगठनों में आक्रोश है। वहीं जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि एसडीएम और थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश कर दिए गए हैं। मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।