{"_id":"5a579ac34f1c1b2d198b45e3","slug":"15156908707-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग को डेढ़ किलोमीटर सड़क बनाने में लग गए बारह साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग को डेढ़ किलोमीटर सड़क बनाने में लग गए बारह साल
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बारह साल बाद लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ किलोमीटर लंगसी-गुलाबकोटी सड़क की हिल कटिंग पूरी कर गुलाबकोटी गांव तक सड़क पहुंचा दी। अब ग्रामीणों को गांव तक यातायात सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क न होने से ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए तीन किलोमीटर पैदल दूरी नापते हैं।
ग्राम पंचायत गुलाबकोटी में 55 परिवार रहते हैं। गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2006 में शासन से डेढ़ किलोमीटर लंगसी-गुलाबकोटी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से हुआ। करीब दो सालों तक निर्माण वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में ही लटका रहा। वर्ष 2010 में सड़क की हिल कटिंग का कार्य शुरू हुआ, लेकिन आपदा के कारण कार्य प्रभावित हुआ। वर्ष 2013 में भी आपदा के कारण ही सड़क निर्माण नहीं हो पाया। ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत का कहना है कि अब लोनिवि ने सड़क की हिल कटिंग पूरी कर दी है। सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
लोनिवि के अवर अभियंता अशोक मैखुरी का कहना है कि अब सड़क का हिल कटिंग कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही द्वितीय चरण में सड़क पर नाली, पुश्ते और डामरीकरण कार्य किया जाएगा।