{"_id":"5a579ac04f1c1b2f198b46d8","slug":"15156908671-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उक्रांद ने राज्य में किसानों और व्यवसायियों की ओर से की जा रही आत्महत्याओं पर चिंता जताई और राज्य सरकार का पुतला फूंका। दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल बन रहा है और कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।
बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे दल के कार्यकर्ता मुख्य बाजार में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में दल के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से किसान व व्यवसायी परेशान हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने राज्य में महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर सत्य प्रकाश सती, डा. वाईएस भट्ट, सोनम बर्तवाल, महिपाल फरस्वाण, सुदर्शन नेगी, दिनेश तिवारी, चरण सिंह और गंगाधर सेमवाल आदि मौजूद थे।