{"_id":"5c1414b9bdec2253e11f672d","slug":"151544819897-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवली रोड पर डेढ़ महीने से बर्बाद हो रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवली रोड पर डेढ़ महीने से बर्बाद हो रहा पेयजल
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पाइप लाइन में लीकेज के चलते बीते डेढ़ महीने से कांवली रोड पर पेयजल बह रहा है। इसके कारण जहां एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है। वहीं जलभराव की समस्या भी हो गई है। समस्या के बाबत स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित जल संस्थान कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
कांवली रोड निवासी अरुण खरबंदा ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज की वजह से करीब डेढ़ महीने से पानी सड़क पर बह रहा है। समस्या के संबंध में कई बार जल संस्थान कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लगातार पानी बहने से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो गई है। इससे सड़क खराब होने और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल ने कहा कि मुख्य रोड पर लोक निर्माण विभाग और एसपी ट्रैफिक की ओर से रोड कटिंग की अनुमति मिलते ही पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।