फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सनातन धर्म का नष्ट करने पर तुले कुछ लोग: शंकराचार्य

सनातन धर्म का नष्ट करने पर तुले कुछ लोग: शंकराचार्य

Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म का नष्ट करने पर तुले कुछ लोग: शंकराचार्य

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि सनातन धर्म इस समय खतरे में है। कुछ लोग ज्योर्तिपीठ का विवाद खड़ा कर पड़यंत्र रच रहे हैं। कहा कि शंकराचार्यों का मनोनयन नहीं होता, अभिषेक के बाद ही किसी को शंकराचार्य बनाया जा सकता है।
कनखल स्थित शंकराचार्य मठ से जारी बयान में स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि वासुदेवानंद शंकराचार्य नहीं हैं। उन्होंने फर्जी वसीयतों के आधार पर सबको गुमराह किया और न्यायालय में मात खाई। उन्होंने कहा कि भारत धर्म महामंडल ने ज्योर्तिपीठ पर उनका अभिषेक कराकर न्याय किया है। ऐसा न्यायालय के आदेश पर ही नीयत समय में किया गया है। कहा कि महामंडल के कुछ सदस्य भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन धर्म का सबसे बड़ा पद है। इस पर वही दंडी संन्यासी आसीन हो सकता है, जो वेद-वेदांग में पारंगत हो। इस पद पर उनका पुर्नअभिषेक शास्त्र सम्मत है। अब ज्योर्तिपीठ पर चयन प्रक्रिया जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग चयन प्रक्रिया चला रहे हैं, वे न्यायालय की अवमाना कर रहे हैं। स्वारूपानंद ने कहा कि ज्योर्तिपीठ का शंकराचार्य रहते हुए उन्होंने सभी कार्य धर्मसम्मत किए।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि जब उन्होंने ज्योतिर्मठ पदभार संभाला था, तब बद्री, केदार मंदिर समिति का ज्योर्तिपीठ से कोई संबंध नहीं था। उनके प्रयासों से समन्वय हुआ और समिति ने उन्हें पीठ का शंकराचार्य माना। ऐसा होने के बाद ही केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की समाधि का जीर्णाद्वार कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed