फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चिकित्सक रेडिएशन बायोलॉजी का करें अध्ययन : वीना

चिकित्सक रेडिएशन बायोलॉजी का करें अध्ययन : वीना

Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक रेडिएशन बायोलॉजी का करें अध्ययन : वीना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में क्लीनिकल रेडियो बायोलॉजी कोर्स आयोजित किया गया। इसमें एम्स समेत देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के रेडिएशन ओंकोलॉजी के 85 एमडी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रेडियो ओंकोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने बताया गया कि संस्थान में कैंसर के रोगियों को निहायत कम दरों पर आधुनिकतम चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. वीना रवि ने कहा कि जो चिकित्सक रेडिएशन का इस्तेमाल करते हैं, उन सभी को रेडिएशन बायोलॉजी का अनिवार्य रूप से अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन आफ रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट आफ इंडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश वशिष्ठ ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से देश भर में इस कोर्स को वर्ष भर में चार स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे सभी विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सके। रेडियो ओंकोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि संस्थान में निदेशक प्रोफेसर रवि कांत की देखकर में कैंसर के रोगियों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उत्तराखंड व अन्य समीपवर्ती राज्यों के मरीजों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों को निजी चिकित्सालयों में दो से तीन लाख रुपए में मिलने वाली रेडियो थैरेपी एम्स संस्थान में दो हजार रुपए में उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एम्स प्रशासन का उद्देश्य रोगियों को निहायत कम दरों पर विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि रोगियों की अत्यधिक संख्या व चार माह लंबी वेटिंग को कम करने के लिए निदेशक एम्स प्रोफेसर रवि कांत ने एक और लीनियर एक्सिलरेटर मशीन खरीदने की मंजूरी दे दी है, जिससे रेडियोथैरेपी कराने वाले रोगियों को जल्द सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डीन प्रोफेसर सुरेखा किशोर, प्रोफेसर ब्रिजेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. सौरभ वाष्णेय, प्रोफेसर राजेश पसरीचा, डॉ. शोभा अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed