{"_id":"5a5264ce4f1c1b36198b555d","slug":"15153493731115-20-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15-20 सिपाहियों ने नहीं खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15-20 सिपाहियों ने नहीं खाया खाना
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शनिवार को मिशन महाव्रत के चलते पुलिस लाइन में कई सिपाहियों के रात का खाना नहीं खाने चर्चा है। देर रात तक मेस के खुला रहने के बाद भी कई सिपाही नहीं पहुंचे, हालांकि पुलिस अफसर इस बात को नकारते रहे।
छह जनवरी को मिशन महाव्रत को लेकर प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ था। हरिद्वार में भी एसओ और इंस्पेक्टर ने खुद थाने कोतवाली की मेस में अपनी मौजूदगी में कांस्टेबलों को खाना खिलाया था। बाकायदा मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर हर कांस्टेबल को बुलाया जाता रहा था। पुलिस लाइन रोशनाबाद में भी विशेष इंतजाम किए गए थे। लेकिन देर रात इस तरह की बात सामने आई थी कि कई कांस्टेबल खाना खाने नहीं पहुंचे है। रात होते होते ऐसे कांस्टेबलों की संख्या 15 से 20 बताई गई। ये चर्चा भी उड़ी कि यह कांस्टेबल बुलाने के बाद भी मेस में नहीं पहुंचे।
पुलिस लाइन में कांस्टेबलों के खाना खाने की बात पर आला अफसर भी दौड़कर पहुंच गए। इधर, कार्यवाहक एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस तरह की बात बेबुनियाद है।