फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   करंटयुक्त बिजली के तारों को शिफ्ट करने की मांग उठाई

करंटयुक्त बिजली के तारों को शिफ्ट करने की मांग उठाई

Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
करंटयुक्त बिजली के तारों को शिफ्ट करने की मांग उठाई
गोपेश्वर। नगर के हल्दापानी मोहल्ले में बिजली लाइन के तार आवासीय भवनों को छूकर गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस बिजली लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई है। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह नेगी और रणवीर सिंह का कहना है कि मोहल्ले में कई स्थानों पर बिजली की लाइन आवासीय मकानों की छत और रैलिंग के पास से गुजर रही हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई बार विभागीय अधिकारियों को विद्युत लाइन शिफ्ट करने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि गोपेश्वर नगर क्षेत्र में अब केबल लाइन बिछाई जा रही है। समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed