फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका की अनदेखी के चलते औली में लगने लगा कूड़े का अंबार

पालिका की अनदेखी के चलते औली में लगने लगा कूड़े का अंबार

Sun, 07 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पालिका की अनदेखी के चलते औली में लगने लगा कूड़े का अंबार
जोशीमठ। नगर पालिका की अनदेखी के चलते विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में कूड़े के अंबार लगे हैं। यहां सेना कैंप के आसपास सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यहां कूड़े ढेर लगे हुए है, जिससे औली पहुंच रहे पर्यटकों के साथ ही परसारी गांव के ग्रामीण को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह फरकिया और सोहन सिंह रावत का कहना है कि औली को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से नगर पालिका जोशीमठ में शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी तक औली में पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए गए हैं। सेना कैंप के पास और अन्य स्थानों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। सेना कैंप के समीप परसारी गांव का मुख्य पेयजल स्रोत भी मौजूद है, ऐसे में यहां सफाई न होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। सेना का कैंप होने से यहां सेना द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है, इस वजह से ग्रामीण यहां सफाई की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश नौटियाल का कहना है कि औली में सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है। यदि किसी स्थल पर सफाई नहीं की गई है तो इसे दिखवाया जाएगा और सफाई की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed