फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात में उमड़े श्रद्धालु

घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 07 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात में उमड़े श्रद्धालु
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के धारपंयाकोटी स्थित घंडियाल देवता की अर्द्धकुंभीय जात के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने देव दर्शन कर सुख एवं समृद्धि की कामना की। जबकि उद्घाटन मौके पर पौड़ी की सांस्कृतिक समिति सलेजा की रंगारंग प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

रविवार को धारपंयाकोटी के चौरा (थाती) में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने घंड़ियाल देवता की अर्द्धकुंभीय जात का शुभारंभ किया। इसके बाद क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के ढोल-दमाऊं के साथ देव यात्रा अपने निशानों व देव डोली संग मुख्य मंदिर पहुंची। यहां पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ क्षेत्रीय जनता व दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने देव यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सभी पश्वाओं पर देवता अवतरित हुए। अपने ईष्ट के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों नेे देवता के पश्वाओं को कंधे में बिठाकर मंदिर की परिक्रमा करवाई और उन्हें ढोल-दमाऊं की विशेष ध्वनि पर नृत्य करवा कर देवताओं को प्रसन्न किया। देव नृत्य के बाद सामाजिक व सांस्कृतिक समिति सलेजा के कलाकारों की ओर से देव जागरणों के साथ अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। इस मौके पर नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। जबकि गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी लोग गीतों व लोक नृत्यों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित मेला समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, उपेंद्र राणा, जोत सिंह, जसपाल सिंह, उत्तम सिंह, महावीर सिंह, सुरजीत सिंह, गबर सिंह पंवार, भगत सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार, उम्मेद सिंह कंडारी, मेहरवान सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed