फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य विभाग के 19 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले

स्वास्थ्य विभाग के 19 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले

Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के 19 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) को और अधिक मजबूत करने के लिए 19 विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीएससी, पीएचसी से हटाकर जिला चिकित्सालयों या संयुक्त चिकित्सालय में तैनात कर दिया गया है। इस बाबत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी किए गए हैं।

आदेश के मुताबिक उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर टिहरी में तैनात डॉ. रोहित उपाध्याय को संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश, मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई में तैनात डॉ. कुमार खगेंद्र को संयुक्त चिकित्सालय प्रेम नगर देहरादून, सीएचसी अगस्तमुनि में तैनात डॉ. नीतू तोमर को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, पौड़ी में तैनात डॉ. श्रुति शर्मा को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, पौड़ी में तैनात डॉ. संगीता शर्मा को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार सीएचसी ज्वालापुर में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, सीएचसी चकराता में तैनात डॉ. यशपाल सिंह को संयुक्त चिकित्सालय रुड़की, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में तैनात डॉ. संजय कंसल को रुड़की, सीएचसी कीर्तिनगर में तैनात डॉ. धर्मेंद्र उनियाल को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, सीएचसी यमकेश्वर मेें तैनात डॉ. दीपक घिल्डियाल को सीएससी कर्णप्रयाग, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में तैनात डॉ. अर्चना वर्मा को जिला चिकित्सालय बौराड़ी, बेस अस्पताल अल्मोड़ा में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पंत को बीएमजे महिला चिकित्सालय, रैमजे हॉस्पिटल नैनीताल में तैनात डॉ. मोनिका खर्कवाल को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. अनुपमा को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी रेहणीखाल में तैनात डॉ. हरेंद्र कुमार को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, डॉ. राजेश पांडे को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, जिला चिकित्सालय चंपावत में तैनात डॉ. संगीता त्रिपाठी को रुद्रपुर, बेस अस्पताल हल्द्वानी में तैनात डॉ. कौशिक राय को एलडीबी काशीपुर, जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात डॉ. मंजू रावत को चंपावत से नैनीताल, जिला चिकित्सालय चंपावत सीएससी गदरपुर में तैनात डॉ. वेंकटेश द्विवेदी को जिला चिकित्सालय चंपावत भेजा गया है। सीएससी लोहाघाट में तैनात डॉ. अभिलाषा कोहली को गांधी शताब्दी चिकित्सालय देहरादून, सीएससी लोहाघाट में तैनात डॉ. प्रभा जोशी को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, संयुक्त चिकित्सालय रुड़की में तैनात डॉ. अरुण अग्रवाल को सीएचसी रायपुर देहरादून, सीएससी सहिया में तैनात डॉ. आकांक्षा जोशी को सीएससी रायपुर, सीएससी मसूरी में तैनात डॉ. मोनिका श्रीवास्तव को सीएससी विकासनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सीएचसी त्यूनी से डॉ. अभिषेक गुप्ता को मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई देहरादून स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed