{"_id":"5b3d33ec4f1c1b54238b482d","slug":"151530737644-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वादिष्ट व्यंजनों और नृत्य से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वादिष्ट व्यंजनों और नृत्य से मोहा मन
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वादिष्ट व्यंजनों और नृत्य से मोहा मन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गृहणियों के लिए उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) और बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से बुधवार को व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगों की वाहवाही लूटी। वर्क फ्रॉम होम कल्चर प्रतियोगिता में प्रभा जैन और मोनिका सूद अपने अपने वर्ग में प्रथम रहीं। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।
सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्क फॉर होम कल्चर महिलाओं के लिए अच्छी पहल है। कुछ महिलाओं को घर की परिस्थितियों के कारण नौकरी छोड़कर घर से ही काम करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में पेश किए गए सभी व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि हमें पहाड़ी व्यंजनों को भी बढ़ावा देना चाहिए।
उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि संस्था महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं और उन्हें जागरूक करने के लिए कार्यशाला एवं गोष्ठियों का आयोजन करती है। एडीजी (हेल्थ) डॉ. किरण बिष्ट ने कहा कि कार्य की व्यस्तता के कारण महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं। यदि महिलाएं टाइम टेबल बनाकर घर का काम करें तो बहुत कम दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वेद प्रकाश थपलियाल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए इससे सावधान रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं जो बाद में नुकसानदायक भी हो जाता है। युवा वर्ग को भी जागरूक होने की जरूरत है।
वर्क फ्रॉम होम कल्चर एवं पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता के मीठा वर्ग में प्रभा जैन, ममता अग्रवाल, मधु राय और नमकीन वर्ग में मोनिका सूद प्रथम, अंजू वर्मा द्वितीय और शमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बालिकाओं ने दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर नीलमा गर्ग, किरन बिष्ट, अंजना वाही, इंद्रा बहुखंडी, अर्चना शर्मा, श्वेता शर्मा, डोरिस, अर्चना सिंघल, मंजू श्रीवास्तव, उषा लखेड़ा, ज्योति अरोड़ा, पुष्पा भल्ला, नीरा मित्तल, विमला भंडारी, इला पंत, मंजू गोयल, विभा आचार्य आदि मौजूद रहे।