{"_id":"5b16f4a54f1c1bfa6e8b65b6","slug":"151528231077-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्तीकरण में खर्च सवा चार लाख रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्तीकरण में खर्च सवा चार लाख रुपये वसूले
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्वस्तीकरण में खर्च सवा चार लाख रुपये वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कैंट बोर्ड ने पिछले वर्ष लंढौर स्थित लाल टिब्बा के पास बने सेंट आसाफ बंगला के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के मामले करीब सवा चार लाख रुपये भवन स्वामी से वसूल किए हैं। एक सप्ताह तक चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में दर्जनों मजदूरों के साथ ही जेसीबी मशीन का इस्तेमाल भी किया गया था।
कैंट बोर्ड लंढौर के सीईओ जाकिर हुसैन के मुताबिक उनकी ओर से लाल टिब्बा स्थित सेंट आसाफ बंगले के अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त करने के लिए भवन स्वामी राजकुमार को निर्देश दिए गए थे, जिस पर ध्यान नहीं देने पर उनकी ओर से अवैध निर्माण तोड़ा गया। जिसमें मजदूरों और जेसीबी आदि में चार लाख 15 हजार रुपये खर्च आया था। उन्होंने बताया कि इस खर्च को भवन स्वामी से वसूला गया। सोमवार को भवन स्वामी ने कैंट बोर्ड के खाते में पूरी धनराशि जमा करा दी है। इससे पहले भी कैंट बोर्ड ने डहेलिया बैंक हाउस को तोड़ने के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मित्र संजय नारंग से करीब 32 लाख रुपये की वसूली की थी।